Big NewsPithoragarh News

पिथौरागढ़ वासियों के लिए खुशखबरी, 26 जनवरी तक शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

पिथौरागढ़ में लंबे समय से बेस अस्पताल और हवाई सेवा को शुरू करने के लिए मांग की जा रही है। मंगलवार को सीएम धामी जौलजीबी मेले में पहुंचे। जिसके बाद भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि सीएम धामी ने भरोसा दिलाया कि 26 जनवरी तक शुरू हो जाएगी हवाई सेवा और बेस अस्पताल में सुविधाएं मिल जाएंगी।

26 जनवरी तक शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा है कि सीएम धामी सीमांत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी ने भरोसा दिलाया है कि 26 जनवरी तक हवाई सेवा और बेस अस्पताल का संचालन शुरू हो जाएगा।

सीएम ने समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीसैनी हवाई पट्टी सभागार में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में विधायक मयूख महर से बात की। इस दौरान सीएम धामी ने विधायक मयूख महर से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने विधायक को यहां की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

हवाई सेवा के लिए फ्लाई बिग कंपनी से किया करार

उन्होंने बतया कि इस चर्चा के दौरान सीएम धामी ने कहा कि भारत-नेपाल रिश्तों की मजबूती के लिए छारछुम में पुल बनाया जा रहा है। इसके साथ ही भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत तवाघाट से बूंदी और बूंदी से लिपुलेख तक सड़क के टेंडर हो गए हैं।

सीएम धामी ने विधायक मयूख महर से कहा कि उन्होंने सीएम बनने के बाद से पिथौरागढ़ में हवाई अड्डे के संचालन में आ रही सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयास किए हैं। सीएम ने कहा कि एमओ और उड्डयन मंत्रालय से बात कर हवाई सेवा के लिए फ्लाई बिग कंपनी से करार किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें