बाबा अमरनाथ के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। अब बाबा बर्फानी के आसानी से दर्शन हो जाएंगे क्योंकि अब पवित्र गुफा तक सड़क बनाने की तैयारी चल रही है। अब तक श्रद्धालु पैदल या घोड़े में जाकर दर्शन करते थे लेकिन अब उन्हें जल्द ही सड़क की सुविधा मिलने वाली है।
यह बीआरओ का प्रोजेक्ट है जिसके तहत जम्मू कश्मीर में समुद्रतल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर अमरनाथ गुफा तक वाहनों को पहुंचाया जाएगा। सीमा सड़क संगठन अपने ट्रकों और छोटे पिकअप वाहनों को गुफा तक पहुंचा चुका है, जिनके जरिए सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है।
इब 3 दिन का सफर होगा 8-9 घंटे मे पूरा
बता दें कि बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक पहुंचने के 2 रास्ते हैं। एक बालटाल से और दूसरा पहलगाम के चंदनबाड़ी से होते हुए श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने जाते हैं। यह दोनों रास्ते कच्चे हैं। पहाड़ों के बीच से गुजरते हैं। बालटाल वाले 1 किलोमीटर वाले रास्ते पर सड़क को चौड़ा करने का काम चल रहा है। वहीं सड़क चौड़ी हो जाने के बाद 3 दिन का अमरनाथ गुफा तक पहुंचने का सफर 8 से 9 घंटे में ही पूरा हो जाएगा।
लंबी सुरंग बनाने की योजना
इसके साथ ही चंदनबाड़ी से गुफा तक शेषनाग और पंचतरणी के बीच 10.8 किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने की भी योजना है। पंचतरणी से आगे पवित्र गुफा तक 5 किलोमीटर लंबा और साढ़े 5 मीटर चौड़ी पक्की सड़क बनाई जा रही है।
इस साल 45,338 लोगों ने की यात्रा
बता दें कि इस साल 62 दिन की यात्रा में 4 लाख 45 हजार 338 लोगों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। वहीं इस साल यात्रा के दौरान 62 लोग घायल हुए और 48 लोगों की मौत हुई।