भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें कोविड19 के होने वाले रेंडम टेस्ट में थोड़ी ढील मिली है। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 दिशानिर्देशों में ढील दी गई है।
कोविड-19 रेंडम टेस्ट में मिली ढील
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 दिशा निर्देशों में ढील दी है। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने विदेशों से आन वाले यात्रियों के लिए 2 प्रतिशत रैंडम टेस्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए यह नियम 20 जुलाई से लागू होंगे।
इससे पहले किए थे यह दिशा निर्देश लागू
वहीं इससे पहले 24 दिसंबर 2022 को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानो से आन वाले यात्रियों के लिए 2 फीसदी रैंडम कोरोना टेस्ट के नियम को लागू किया गया था। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया था कि एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य अधिकारी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। स्क्रीनिंग के दौरान अगर कोविज-19 के लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें प्रोटोकॉल के तहत चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।