Big NewsUttarakhand

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सरकार शुरू करने जा रही है ये सुविधा

इस साल चारधाम यात्रा पार आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) की वेबसाइट पर कैब बुक कर सकेंगे। इसके लिए जीएमवीएन ने तैयारी शुरू कर दी है।

एक क्लिक में किफायती दामों में की जाएगी कैब बुक

केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जा चुकी है। जबकि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की तिथि का जल्द ही ऐलान किया जाएगा। सरकार और प्रशासन चारधाम यात्रा को सरल और सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है।

ट्रेवल एजेंसियों को किया गया है आमंत्रित

ऐसे में जीएमवीएन की ओर से भी तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहली बार अपनी वेबसाइट पर कैब बुकिंग की सुविधा दी जा रही है। विभाग की ओर से इसके लिए ट्रेवल एजेंसियों को आमंत्रित किया गया है। बता दें अभी तक GMVN की वेबसाइट पर सिर्फ गेस्ट हाउस और होटल बुकिंग की सुविधा मिलती है।

एक क्लिक पर पहुंचेगी कैब

कैब बुकिंग की सुविधा के लिए अगर कोई पर्यटक या तीर्थयात्री जीएमवीएन के होटल से उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर कैब की बुकिंग करता है तो उसे किफायती दामों में कैब उपलब्ध होगी। GMVN की वेबसाइट पर कैब बुकिंग करने पर अन्य ट्रेवल कंपनियों की तर्ज पर लोकेशन पर कैब पहुंचेगी। बता दें इसका लाभ उन तीर्थयात्रियों को मिलेगा जो अन्य राज्य से चारधाम यात्रा के लिए आएंगे। इसके साथ ही आसपास की जगह घूमने के इच्छुक होंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें