National

GOLD RATE TODAY:  सोने की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है दाम

सोने की कीमतों में मंगलवार को कारोबारी सत्र में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने के दाम 61,990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले सोने का दाम 62,017 रुपये प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, चांदी का रेट 71,000 रुपये प्रति किलो से ऊपर बना हुआ है।

22 कैरेट सोने का दाम

जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 22 कैरेट सोने का दाम 60,500 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का दाम 55,170 रुपये प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का रेट 50,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोने का दाम 39,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी का रेट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है। वहीं, चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। 24 कैरेट का सोना 0.45 प्रतिशक की तेजी के साथ 2,033 डॉलर प्रति औंस और चांदी हल्की गिरावट के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस के साथ कारोबार कर रही है। यूएस फेड की ओर से ब्याज दर स्थिर रखने के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा गया था और फिलहाल ये एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें