National

GOLD TODAY RATE: सोने में हुई बढ़त, चांदी हुआ सस्ता, जानें क्या है आज के दाम

( GOLD TODAY RATE ) भारतीय सर्राफा बाजार में आज की सुबह सोने की कीमत ( gold rate ) में बढ़त देखने को मिली है और चांदी की कीमत में कमी दर्ज की गई है। हालांकि सोना अभी भी 61 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं चांदी का भाव 70 हजार रूपये प्रति किलो से अधिक है।

राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 61105 रूपये है, जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70910 रूपये है। गुरूवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 61092 रूपये प्रति 10 ग्रा था, जो आज सुबह 61105 रूपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना महंगा और चांदी सस्ती हुई है।

जानें आज के सोना-चांदी की कीमत (GOLD TODAY RATE)

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60860 रूपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 22 कैरेट प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 55972 रूपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले 18 कैरेट सोने के दाम 45829 पर आ गए हैं और 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज बढ़कर 35746 रूपये हो गए हैं।  इसके अलावा 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज सस्ती होकर 70910 रूपये की हो गई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें