आज केंद्र की मोदी सरकार ने 2021 का बजट पेश किया जिसमे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो वहीं शराब के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। अब 2 फरवरी से शराब के शौकीनों शराक के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी।सरकार ने घोषणा की है कि नया एग्री इन्फ्रा डेवलपमेंट सेस कल से ही लागू हो जाएगा. इस हिसाब से कल से शराब पीना भी महंगा होगा.
वहीं बजट में सोने और चांदी पर उत्पाद शुल्क दरों में कटौती की गई है. इसे 12.5% से घटाकर 7.5% कर दिया गया है. वहीं सोने-चांदी के बिस्कुटों पर भी सीमा शुल्क घटाया गया है. वहीं तुरंत बजट पेश होने के बाद सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ा। सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया तो सोने की चमक फीकी पड़ गई। 24 कैरेट सोना 725 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। वहीं चांदी के रेट में भारी तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 3345 रुपये प्रति किलो की छलांग के साथ 73071 रुपये पर पहुंच गई। बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।
धातु | 1 फरवरी जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | 29 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48668 | 49393 | -725 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 48473 | 49195 | -722 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44580 | 45244 | -664 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36501 | 37045 | -544 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28471 | 28895 | -424 |
Silver 999 | 73071 Rs/Kg | 69726 Rs/Kg | 3345 Rs/Kg |