
आज सोने की कीमतों में तेजी और चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में बढ़त के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने की कीमतें 170 रुपये उछलकर 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। पिछले कारोबार में गोल्ड 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2.033 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
सोने के भाव बढ़े, चांदी में आई गिरावट (Today Gold-Silver Rate)
धवार को सोने की कीमतें 170 रुपये उछलकर 63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है तो वहीं आज चांदी 300 रुपये गिरकर 74,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई जबकि पिछली बार यह 74,900 रुपये किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंततराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
शहर में सोने की कीमत
दिल्ली 63,330 रुपये
मुंबई 63,230 रुपये
कोलकाता 63,230 रुपये
चेन्नई 63,820 रुपये
बेंगलुरु 63, 230 रुपये
हैदराबाद 63,230 रुपये
चंडीगढ़ 63,330 रुपये
जयपुर 63,330 रुपये
पटना 63,280 रुपये
लखनऊ 63,330 रुपये