National

12 मई तक गो फ‌र्स्ट की उड़ानें हुई रद्द, प्रभावित यात्रियों को टिकट का पैसा मिलेगा वापस

विमान कंपनी गो फ‌र्स्ट ने अब उड़ानों को रद्द करने की अवधि को बढ़ा दिया है। 12 मई तक गो फ‌र्स्ट ने सभी उड़ानें रद करने की घोषणा की है। कंपनी ने संचालन से जुड़ी समस्याओं के चलते उड़ानों को रद्द किया है।

जल्द टिकट का पैसा वापस लौटा देंगे

गो फ‌र्स्ट कंपनी लगभग11,463 करोड़ रुपये के कर्ज में डूबी है। कर्ज में डूबी वाडिया समूह की विमानन कंपनी गो फ‌र्स्ट ने दो मई को स्वैच्छिक दिवालिया समाधान प्रक्रिया के लिए एनसीएलटी की दिल्ली पीठ में याचिका दायर की थी। साथ ही कंपनी ने तीन से पांच मई तक की सभी उड़ानें रद कर दी थीं। लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 12 मई कर दिया है। वहीं कपंनी ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को जल्द टिकट का पैसा वापस लौटाया जाएगा।

15 मई तक टिकटों की बुकिंग बंद 

इसके बाद नौ मई तक सभी उड़ानें रद करने और 15 मई तक टिकटों की बुकिंग बंद करने की घोषणा की गई। गो फ‌र्स्ट की याचिका पर सुनवाई के बाद एनसीएलटी ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस बीच विमानन कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया चलाने के लिए दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

आठ मई को होगी सुनवाई 

दोनों याचिकाओं पर एनसीएलटी में आठ मई को सुनवाई की जाएगी। दूसरी ओर, ट्रेवल एजेंट्स फेडरेशन आफ गो फ‌र्स्ट से एजेंट्स फंड से यात्रियों का पैसा वापस करने का आग्रह किया है। स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला याचिका पर सुनवाई सोमवार कोफिर से संचालन का इंतजार कर रही विमानन कंपनी स्पाइसजेट के खिलाफ आयरलैंड की किराये पर विमान प्रदान करने वाली कंपनी एयरकैस्टल ने दिवाला याचिका दाखिल की है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें