Sportshighlight

‘मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए बोझ…’, Glenn Maxwell ने ODI Cricket को कहा अलविदा

Glenn Maxwell ODI Retirement: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने ODI से संन्यास ले लिया है। आज यानी दो जून को उन्होंने वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। 35 साल के मैक्सवेल(Glenn Maxwell) ने अचानक यू 13 साल के वनडे करियर को अलविदा कह दिया। जिससे फैंस काफी हैरान है। संन्यास के ऐलान के साथ ही उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

Glenn Maxwell ने ODI Cricket से लिया संन्यास

25 अगस्त 2012 को ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे में डेब्यू किया था। शारजाह में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला था। जिसमें वो केवल दो रन ही बना पाए थे। वहीं उनका वनडे क्रिकेट का आखिरी मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला था। इस मैच में भी वो सात रन बनाकर आउट हो गए थे।

संन्यास की बताई वजह

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell ODI Retirement) ने अपने 13 साल के वनडे करियर से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि संन्यास के बाद अब वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर पाएंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि मैक्सवेल ने साल 2023 में नाबाद 201 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी ये पारी कोई भूल नहीं सकता। साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया की 2015 और 2023 वनडे विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके है। मैक्सवेल ने द फाइनल वर्ड पॉडकास्ट में कहा, “मैंने हमेशा कहा है कि अगर मुझे लगता है कि मैं अपनी टीम के लिए बराबर योगदान दे रहा हूं तो मैं कभी भी वनडे से अलग नहीं होता, लेकिन मैं स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चाहता था।”

2027 वर्ल्ड कप के बारे में कहा ये

उन्होंने आगे कहा कि “वनडे क्रिकेट की शारीरिक मांगें, खासकर उनकी पैर की चोट के कारण उनके प्रदर्शन को प्रभावित कर रही थीं। ” मैक्सवेल ने आगे 2027 वर्ल्ड कप के बारे में बात की और कहा, “मुझे नहीं लगता कि मैं वहां तक पहुंच पाऊंगा, ये समय है कि मेरी जगह पर दूसरे खिलाड़ियों के लिए योजना बनाना शुरू किया जाए ताकि वे इस भूमिका को अपना सकें’।

मैंने हमेशा कहा था कि मैं अपनी स्थिति तब तक नहीं छोड़ूंगा जब तक मुझे लगता है कि मैं अभी भी खेलने के लिए काफी अच्छा हूं। मैं सिर्फ कुछ सीरीजों के लिए बने रहना और लगभग स्वार्थी कारणों से खेलना नहीं चाहता था।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button