Highlight

राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर किया जाएगा बालिकाओं को सम्मानित, मिलेंगे स्मार्ट फोन

महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने आगामी 24 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बालिकाओं को सम्मानित करने का ऐलान किया है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरा करने के दिशा निर्देश दिए हैं।

320 मेधावी बालिकाओं को मिलेंगे स्मार्ट फोन

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि ‘‘राष्ट्रीय बालिका दिवस‘‘ के अवसर पर ’’बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम‘‘ आहूत कर वर्ष 2022 एवं वर्ष 2023 के लिए 320 मेधावी बालिकाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। बता दे कि राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है।

अधिकारों के प्रति जागरूक करना है उद्देश्य

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हमारे समाज में लड़कियों को लड़कों की अपेक्षा कम आंका जाता है। उन्हें पढ़ने के अवसर नहीं मिलते। वक्त से पहले शादी करा दी जाती है और फिर बच्चे की जिम्मेदारी।

समाज को भी किया जाएगा जागरूरक

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्हें अपने सम्मान और अधिकार के लिए भी लड़ना पड़ता है। ऐसे में इस दिन को लड़कियों के साथ ही समाज को भी शिक्षित और जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। इस दिन हर साल राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन करती हैं।

लैंगिक असमानता को बताया बड़ी चुनौती

आज देश की बेटियां हर फील्ड में अपना परचम लहरा रही हैं। भारतीय समाज में आज से नहीं बल्कि काफी पहले से लैंगिक असमानता एक बड़ी चुनौती रही है। भारत सरकार ने महिलाओं के विरुद्ध भेदभाव की इस स्थिति को बदलने और सामाजिक स्तर पर लड़कियों की हालत में सुधार करने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें