Pithoragarh NewsBig News

हाट कालिका मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी युवतियां, अनियंत्रित होकर नदी में गिरी युवती, तलाश जारी

पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आ रही है. दो युवतियां हाट कालिका मंदिर, गंगोलीहाट से दर्शन कर अपने घर लौट रही थी. इस दौरान सरयू-पनार पुल क्रॉस करते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर होकर गिर गई. इस दौरान एक युवती नदी में जा गिरी. जबकि उसकी साथी झाड़ियों में फंस गई.

हाट कालिका मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी युवतियां

घटना सोमवार शाम सात बजे की है. किरण (26) पुत्री स्व कैलाश राम निवासी पिथौरागढ़ और संगीता (23) पुत्री उमेद राम निवासी पिथौरागढ़ हाट कालिका मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी. इस दौरान सरयू-पनार पुल क्रॉस करते समय मोड़ पर स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई. जिसके चलते किरण लगभग 10 मीटर नीचे सरयू नदी में जा गिरी, जबकि संगीता झाड़ियों में फंस गई.

युवती की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी

सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने आनन-फानन में संगीता को झाड़ियों से सुरक्षित बाहर निकाला. जबकि किरण का खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं मिला है. पिथौरागढ़ पुलिस के गंगोलीहाट थाना और अल्मोड़ा पुलिस के दन्या थाना की टीम युवती की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें