Big NewsNainital News

PG में फंदे से झूलती मिली छात्रा, परिजनों ने लगाए आरोप, कहा…

नैनीताल जिले में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली एक छात्रा पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंसे से लटकी हुई मिली। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

पीजी में फंदे से लटकी मिली छात्रा

रविवार देर रात पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली बीफार्म की छात्रा फंदे पर झूलती मिली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हल्द्वानी की रहने वाली है छात्रा

मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा वैशाली विश्वकर्मा (20) पुत्री मनोज विश्वकर्मा निवासी दमुवादूंगा हल्द्वानी कुमाऊं विश्व विद्यालय से बीफार्मा कर रही थी। वैशाली भीमताल बाईपास के पास के एक पीजी में रहकर पढ़ाई कर रही थी। रविवार को पीजी के ही एक कमरे में उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

वैशाली की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी दिन से ही उनका फोन नहीं उठा रही थी। जिसको लेकर उन्होंने पीजी संचालक से भी बात की थी। लेकिन पीजी संचालक ने उन्हें कुछ भी नहीं बताया। घटना के बारे में देर शाम उन्हें जानकारी दी गई। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि घटना कैसे और क्यों हुई इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें