National : दिल्ली में लड़की वालों ने शादी करने से किया मना तो लड़के ने कर दिया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

दिल्ली में लड़की वालों ने शादी करने से किया मना तो लड़के ने कर दिया मर्डर, आरोपी गिरफ्तार

Reporter Khabar Uttarakhand
2 Min Read
Girl refuses to marry in Delhi, boy commits murder

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े हुए लड़की के मर्डर के बाद सनसनी फैली। लड़की के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया था। पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमाटर्म के लिए भेजा। वहीं अब पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि लड़की अरबिंदो कॉलेज की छात्रा थी। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। उसका शव विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में मिला था। लड़की के सिर से खून बन रहा था और उसके शव के पास एक लोहे की रॉड भी मिली है।

आरोपी के पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं पुलसि ने आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान इरफान के रूप में हुई है। इरफान 28 वर्ष का है और संगम विहार का रहने वाला है। जानकारी मिली है कि आरोपी और मृतका के परिजन रिश्तेदार है। लड़की के परिवार वालों ने उनकी शादी से इंकार कर दिया था औ पीड़िता ने युवक से बात करना बंद कर दिया था। इस इंकार से वह परेशान हो गया था। जिसके बाद उसने लड़की की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। लड़की ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया था और वह मालवीय नगर इलाके में स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।


पुलिस जुटा रही जानकारी

वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है।

TAGGED:
Share This Article