Big NewsPauri Garhwal News

बड़ी खबर : लोडर वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, हादसे में एक लड़की दर्दनाक मौत

पौड़ी गढ़वाल में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। लोडर वाहन की चपेट में एक बाइक सवार आ गया। इस हादसे में बाइक पर सवार लड़की की दर्दनाक मौत हो गई।

पौड़ी में सड़क हादसे में एक लड़की की दर्दनाक मौत

मंडल मुख्यालय पौड़ी में ईटीसी के पास ही एक बाइक सवार लोडर वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक पर सवार एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे युवक को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी युवती

मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान पार्वती (20) पुत्री यशंवत निवासी गाडका महरगांव, परसुंडाखाल, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती बाइक के पीछे की सीट पर बैठी हुई थी। युवती पौड़ी में कंप्यूटर कोर्स सीख रही थी। इसी लिए वो सुबह पौड़ी आ रही थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें