Haridwar NewsHighlight

फार्मा कंपनी में काम करने वाली युवती ने की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

रुड़की में किराए के मकान में रहने वाली मोनिका नाम की एक युवती ने बीती देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं आज दोपहर के समय जब मकान में रह रहे अन्य लोगों ने देखा कि मोनिका आज कमरे से बहार नहीं निकली है तो उन्होंने दरवाजे को धक्का दिया जिसके बाद मोनिका का शव उन्हें पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद गंगनहर कोतवाली पुलिस को इसकी सुचना दी गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक मोनिका देहरादून के डोईवाला की रहने वाली थी जो भगवानपुर स्थित एक फार्मा कंपनी में काम करती थी, इस मकान में मोनिका पिछले चार महीने से किराए पर रह रही थी जो बीती शाम को कंपनी से वापस लौट कर कमरे में गई थी, जिसके बाद करीब 11 बजे कमरे से बाहर आई थी और वापस कमरे में चली गई थी। इसके बाद मोनिका कमरे से बाहर नहीं निकली, आज जब मकान में रहने वाले अन्य लोगो को शक हुआ तो उन्होंने मकान का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद दरवाजे को धक्का दिया गया तो दरवाजा खुल गया लेकिन मोनिका का शव फांसी पर लटका हुआ था। इसकी पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, पुलिस ने मोनिका के परिजनों को सुचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें