HighlightNational

DM के पास पहुंची युवती बोली- प्लीज सर, मेरी बारात आने से पहले बनवा दो सड़क

एक युवती डीएम के पास आकर बोली कि सर मेरी बारात आने से पहले सड़क बनवा दो… जी हां बता दें कि  शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में करिश्मा कुमारी पुत्री विसंबर निवासी नगला चूरा,इगलास ने डीएम चंद्रभूषण सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। करिश्मा ने कहा कि उसकी शादी 27 फरवरी को होनी तय हुई है। हमारे गांव नगला चूरा की सड़क व मोहल्ले की गली काफी पुरानी होने की वजह से नीचे की साइड में बैठ गई है। इस वजह से गांव का सारा पानी व कीचड़ उसमें भरी रहती है। जिससे राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  27 फरवरी को बारात आनी है। बारात को वहां से निकलने के वास्ते काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

करिश्मा ने कहा कि अगर सड़क बन जाएगी तो शादी में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। डीएम ने तत्काल बीडीओ इगलास को फोन कर समस्या के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए और पीडी डीआरडीए को कहा कि नगला चूरा गांव की सड़क हर हालत में करिश्मा की शादी से पहले बननी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।

वहीं इस पर डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का करिश्मा सीधा व सटीक उदाहरण है। जो जागरूक होते हुए अपने गांव की समस्या के समाधान के लिए जनपद मुख्यालय आई है। विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें