Dehradun NewsHighlight

उत्तराखंड। घर का फ्रिज देकर बुरे फंसे त्रिवेंद्र रावत, अब कोरोनेशन को मिला नया फ्रिज, जानिए किसने दिया

देहरादून : बीते दिन उत्तराखंड में एक खबर और तस्वीर जमकर सोशल वायरल हुई जिसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने दवाइयों और कोरोना संबंधित इंजेक्शन रखने के लिए कोरोनेशन अस्पताल को अपना घर का फ्रिज ही दान में दे दिया था। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि फ्रिज की अति आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने आपने घर का ही फ्रिज भिजवा दिया है। घर का फ्रिज देने के बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सोचा था कि उनकी इस पहल की सभी वाहवाही करेंगे लेकिन वह बुरा फंस गए क्योंकि फ्रिज की एक टांग टूटी हुई थी जिसका लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया और सोशल मीडिया पर कमेंट किए जिससे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की जमकर किरकिरी हुई थी.

वहीं त्रिवेंद्र रावत की किरकिरी के बाद अब कोरोनेशन अस्पताल को नया फ्रिज मिल गया है। जी हां बता दें कि समाजसेवी पंकज क्षेत्री ने कोरोनेशन अस्पताल को नया फ्रिज दान में दिया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें