Nainital NewsHaldwani NewsHighlight

हल्द्वानी हिंसा के बाद आम जनता परेशान, पहाड़ जाने वाले यात्री निराश, नहीं मिल रहे वाहन

हलद्वानी हिंसा के बाद जहां एक ओर स्थिति पर काबू पा लिया गया है तो वहीं शहर में अब तनावपूर्ण शांति है। दो दिन बीत जाने के बाद भी शहर में इंटरनेट सेवा बंद है। कई इलाकों से कर्फ्यू हटाया तो गया है लेकिन संवेदनशील इलाकों में अब भी कर्फ्यू लागू है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत पहाड़ जाने वाले उन यात्रियों को हो रही जो अन्य राज्यों से हल्द्वानी तो पहुंच गए लेकिन वहां से आगे दाने के लिए उन्हें वाहन नहीं मिल पा रहे हैं।

हल्द्वानी हिंसा के बाद आम जनता परेशान

हल्द्वानी हिंसा के बाद से शहर में कर्फ्यू लगा हुआ हुआ है। कर्फ्यू के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी गेट से आगे बसों के जाने से रोक दिया गया जिस कारण लोगों को यहां से पैदल ही रोडवेज बस अड्डे और टैक्सी ढूंढने के लिए जाना पड़ा।

घर जाने के लिए नहीं मिल रही गाड़ी

कर्फ्यू के कारण शुक्रवार और शनिवार को सबसे ज्यादा परेशानी पहाड़ जाने-वाले यात्रियों को हुई। लोग दिल्ली और अन्य शहरों से जानकारी ना होने के कारण हल्द्वानी के लिए निकल गए। लेकिन यहां पहुंचकर उन्हें घर जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पाया। बस और टैक्सी की खोज में यात्री घंटों भटकते रहे।

शुक्रवार शाम को पहाड़ से एक केमू बस हल्द्वानी पहुंची लेकिन उसे तिकोनिया पर रोक दिया गया। जिसके बाद यात्रियों को वहीं पर उतरना पड़ा। सामान लेकर पैदल जा रही महिलाओं ने बताया कि उन्हें कठघरिया जाना है लेकिन ऑटो नहीं मिल रहा है। जिस कारण वो काफी परेशान हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें