Rudraprayag News

Live वीडियो : गौरीकुंड-गुप्तकाशी राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरभरा कर गिरा पहाड़, देखिए

https://youtu.be/0lBXIpyfvxc

पिछले कई दिनों से उत्तराखंड के मैदान से लेकर पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं कई जिलों में बारिश होने से मार्ग भी अवरुद्ध हो गए हैं। साथ ही बादल फटने से कई जगहों पर नुकसान भी हुआ। जिसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

ताजी वीडियो और बड़ी खबर गुप्तकाशी गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग से है जहां सुबह पहाड़ी दरकने से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया और यह वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस घटना में कोई जनहानि होने की खबर नहीं है लेकिन जिस तरह से पहाडी़ दरकी वह काफी भयानक और खौफनाक थी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें