HighlightPauri Garhwal News

सलाखों के पीछे पहुंचा ITBP का जवान, श्रीनगर गढ़वाल की महिला ने लगाया आरोप

devbhoomi news

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में अब तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। मैदान से लेकर पहाड़ कर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। ताजा मामला श्रीनगर गढ़वाल का है जहां एक महिला ने एक आईटीबीपी के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित जवान को जेल भेज दिया।

पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर गढ़वाल श्यामदत्त नौटियाल ने बताया कि बीते 19 अक्टूबर को एक महिला ने श्रीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया था कि शादी का झांसा देकर आइटीबीपी जवान ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली की आरोपित श्रीनगर गढ़वाल आया है।

महिला थाना प्रभारी श्रीनगर गढ़वाल प्रमिला बिष्ट ने दुष्कर्म के आरोपित जवान कर्णप्रयाग निवासी ओम प्रकाश को गिरफ्तार किया है। वर्तमान में आरोपित जवान 23वीं वाहिनी आइटीबीपी सीमाद्वार देहरादून में तैनात बताया जा रहा है। उधर, कुछ दिनों पहले पहले मसूरी में भी आइटीबीपी की एक महिला जवान ने अपने एक सहकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें