Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में गैंगस्टर के अभियुक्तों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस का ऐलान

उत्तराखंड में अब गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत दर्ज सभी अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए पुलिस ने दो महीने का विशेष अभियान चलाने का ऐलान किया है।

उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने मातहतों को गैंगस्टर एक्ट में दर्ज अभियोगों के अभियुक्तों की अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने एक दिसंबर से दो महीने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इनामी और वांछित अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। डीजीपी ने फरार चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए भी विशेष टीमें बनाने का निर्देश दिया है। खास तौर पर ईनामी एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को भी निर्देशित किया गया है।

डीजीपी ने साफ किया है कि कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/R507h4pLGcI

Back to top button