National

गैंगस्टर अनिल दुजाना एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर, 50 से ज्यादा मुकदमें थे दर्ज

मेरठ में गैंगस्टर अनिल दुजाना को एसटीएफ ने मार गिराया है। पुलिस पर फायरिंग करते हुए वो भागने की कोशिश कर रहा था इस बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

मेरठ में भोला झाल पर एसटीएफ ने घेरा

जानकारी के अनुसार कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर सक्रिय होने की पुख्ता जानकारी होने के बाद एसटीएफ ने उसे चारों ओर से घेर लिया। बताया गया कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई।

अनिल दुजाना पर कई मुकदमे हैं दर्ज

अनिल दुजाना पर यूपी समेत अन्य राज्यों में लगभग 50 हत्या, रंगदारी, फिरौती आदि के केस दर्ज हैं।

दुजाना गांव का रहने वाला है अनिल

बादलपुर के दुजाना गांव का रहने वाला है अनिल दुजाना। इसका असली नाम अनिल नागर है। अनिल पर पहला केस साल 2002 में गाजियाबाद में दर्ज हुआ था।  

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें