Uttarkashi NewsHighlight

यातायात के लिए सुचारु हुआ गंगोत्री हाईवे, बोल्डर और मलबा गिरने से हुआ था बाधित

भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर सैंज के पास मलबा और बोल्डर आने के कारण बाधित हो गया था। जिसे बीआरओ की मदद से यातायात के लिए सुचारु कर दिया है.

यातायात के लिए सुचारु हुआ गंगोत्री हाईवे

बता दें भारी बारिश के कारण प्रदेश में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है. उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर सैंज के पास भारी मात्रा में मलबा और भारी भरकम बोल्डर आने के कारण हाईवे बाधित हो गया था। सूचना पर बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची. घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही के लिए मार्ग को खोल दिया गया है. वहीं चमोली में भी पातालगंगा टनल के पास अवरूद्ध बद्रीनाथ हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज चंपावत, नैनीताल और उधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने संभावित खतरे को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें