Uttarkashi NewsBig News

गंगोत्री हाईवे में डबरानी के पास चट्टान गिरने से कई लोग दबे, एक की मौत, पांच लोग घायल, रेस्क्यू जारी

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगने के कारण चट्टान हाईवे पर आ गिरी। जिसकी चपेट में आने से एक की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची समेत पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें पहाड़ी से पत्थर गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है।

चट्टान गिरने से एक की मौत

शुक्रवार दोपहर को डबरानी के पास चट्टान गिरने से कई वाहन उसकी चपेट में आ गए। सूचना पर पुलिस, SDRF, NDRF की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।रेस्क्यू टीम ने अभी तक पांच घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए हर्षिल पहुंचाया। बता दें घायलों में एक बच्ची समेत दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल है। रेस्क्यू टीम अभी भी मौके पर रेस्क्यू अभियान चलाए हुए है।

दोनों तरफ से यातायात को रोका

गंगोत्री हाईवे पर उक्त स्थान पर दोनों ओर से यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया गया है। बता दें गंगोत्री और हर्षिल के बीच करीब 500 वाहन रुके हुए हैं। मार्ग से बोल्डर को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मार्ग पूरी तरह से सुरक्षित होने के बाद ही वाहनों को आगे भेजा जायेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें