Big NewsUttarkashi News

गंगोत्री हाईवे : डबरानी के पास चट्टान टूटने से हादसा, एक की मौत, 12 लोग घायल, एक महिला लापता

उत्तरकाशी गंगोत्री हाईवे के पास डबरानी के पास शुक्रवार को अचानक चट्टान टूटने से दर्दनाक हादसा हो गया था। हादसे में कई वाहन चट्टान की चपेट में आ गए थे। दर्दनक हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। इसके साथ ही बीआरओ की एक महिला वर्कर लापता है। जिसकी तलाश जारी है।

कई वाहन आ गए थे चट्टान की चपेट में

बता दें शक्रवार दोपहर को गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास पहाडी में आग लगने के कारण चट्टान हाईवे पर आ गिरी थी। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन, एक बाइक, एक मारुति 800 में बैठे यात्री और कुछ BRO के वर्कर पत्थर की चपेट में आ गए थे। इसके साथ ही बीआरओ की एक जेसीबी मशीन और पानी का टैंकर भी चट्टान की चपेट में आ गया।

BRO की महिला वर्कर लापता

सूचनामिलते ही पुलिस, SDRF, NDRF, फायर, राजस्व व अन्य आपदा दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि 12 लोग घायल हैं। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट कर शुक्रवार शाम हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बता दें हादसे में बीआरओ की एक महिला वर्कर लापता बताई जा रही है। जिसकी तलाश जारी है ।

घायलों का विवरण

  1. सुभाष बोनियाल (40) पुत्र होमा वोनियाल निवासी देहरादून
  2. बीना बोनियाल (38) पत्नी सुभाष वोनियाल निवासी देहरादून
  3. दिव्यांशु बोनियाल (18) पुत्र सुभाष निवासी देहरादून
  4. हिमांशु पुत्र (16) सुभाष निवासी देहरादून
  5. नितेश (40) निवासी मुजफ्फर नगर
  6. मीरा (35) पत्नी नितेश निवासी मुजफ्फरनगर
  7. विशाखा (25) पुत्री नितेश निवासी मुजफ्फरनगर
  8. राधा (16) पुत्री नितेश निवासी मुजफ्फरनगर
  9. नितेश (40) निवासी मुजफ्फर नगर
  10. रोशन (20) पुत्र भूपेन्द्र जौडाव भटवाडी निवासी उत्तरकाशी
  11. गोपाल (28) पुत्र जनक बहादुर निवासी गंगनानी शिवनगर उत्तरकाशी
  12. बीना (21) पुत्री बीर बहादुर निवासी गंगनानी
  13. मंसरा (45) पत्नी किशन बहादुर निवासी गंगनानी

लापता

कमला देवी पत्नी कापरी हाल निवासी गंगनानी

मृतक का विवरण

अखिल पंवार (19) पुत्र शिवम पंवार निवासी उत्तरकाशी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें