National

स्पेन से भारत पति के साथ घूमने आई महिला के साथ झारखंड में गैंगरेप, तीन लोग गिरफ्तार

झारखंड के दुमका में एक विदेशी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां स्पेन की एक महिला ने शिकायत की है कि बीती रात हंसडीहा थाना क्षेत्र में उसके साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और पुलिस महिला की मेडिकल जांच कराने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अपने पति के साथ स्पेन से टूरिस्ट वीजा पर भारत घूमने आए थे। स्पेन से पहले वो बाइक के जरिए पाकिस्तान पहुंचे। इसके बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश होते हुए भारत आए। यहां जब वो झारखंड पहुंचे तो दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुके हुए थे। इस दौरान 8-10 लोगों ने उनके साथ गैंगरेप किया। बता दें कि झारखंड से पीड़ित महिला अपने पति के साथ नेपाल जाने वाली थी। महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया और मारपीट भी की। 

तीन लोग गिरफ्तार

घटना की शिकायत के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए उसे सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल तीन लोगों को हिरासत में लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें