मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान समेत दो आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी फरार

मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गांव के प्रधान समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नेपाली मूल का व्यक्ति अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश जारी है।
प्रधान समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मामला 23 अगस्त को जखोली ब्लाक के एक गांव का है। गांव की एक एक युवती गाय को चुगाने के लिए जंगल में गई हुई थी। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। इसका फायदा उठाकर गांव के प्रधान समेत तीन आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अभी भी फरार है। नेपाल मूल के व्यक्ति की नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है।
ये है पूरा मामला
23 अगस्त को मानसिक रूप से कमजोर युवती गाय चराने के लिए जंगल गई हुई थी। जंगल में प्रधान समेत एक स्थानीय और नेपाली व्यक्ति ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। युवती ने घर पहुंचकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने 26 अगस्त को राजस्व चौकी में जाकर तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी।
डीएम के आदेश पर केस को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया था। पटवारी द्वारा पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही उसके बयान भी लिए गए थे। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। इसके बाद केस रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नेपाली मूल का व्यक्ति अभी भी फरार चल रहा है।