Big NewsPithoragarh News

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस ने फर्जी प्रमाणपत्र बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले गैंग का हुआ भंडाफोड़

पुलिस ने पिथौरागढ़ में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नौ मई को जिला प्रशासन की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया था। जिसके तहत तीन लोगों को गरिफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक एसडीएम ने शास्त्री बाजार में सिकारपुर मुजफ्फर नगर निवासी कपड़े की दुकान चलाने वाले साजिद के प्रमाणपत्रों की जांच की गई। तो उसके जन्म प्रमाणपत्र में भाटकोट का पता लिखा हुआ था। इतना ही नहीं इसे ग्राम पंचायत अधिकारी की मुहर और हस्ताक्षर से जारी किया गया था।

फर्जी तरीके से बनाए गए थे जन्म प्रमाणपत्र

इस बारे में जब जांच की गई तो पता चला कि जन्म प्रमाणपत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है। जिसके बाद इस मामले में एसडीएम ने कोतवाली में धारा 420/467 में केस दर्ज कराया था। इस घटना के सामने आने के बाद नौ मई को जिला प्रशासन की टीम ने अभियान चलाया था।

तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

जिला प्रशासन की टीम द्वारा चलाए गए अभियान के तहत 30 मई को नामजद आरोपी साजिद को हिरासत में लिया गया। जिसके बाद उसके कब्जे से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बरामद किया था। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह फर्जी प्रमाण पत्र विमल उर्फ बलवंत राम और महादेव प्रसाद के सहयोग से बनाया है।

जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की छायाप्रति भी बरामद हुई है। पुलिस आपोरियों से पूछताछ कर रही है कि अब तक उन्होंने कितने लोगों के फर्जी प्रमाण पत्र बनाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें