Dehradun NewsHighlight

ऑनलाइन इंजीनियरिंग इंट्रेंस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी अरेस्ट

देहरादून एसओजी ने एसटीएफ मेरठ के साथ मिलकर ऑनलाइन इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम ने रायपुर क्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्र में छापेमारी कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किये हैं।

इंट्रेंस परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़

आरोपियों की पहचान जितेश कुमार पुत्र रामबाबू सिन्हा निवासी सीतामढ़ी हाल निवासी सहस्त्रधारा और राहुल कुमार पुत्र अंजनी ठाकुर निवासी अघोरिया बाजार हाल निवासी रुद्राक्ष एन्क्लेव के रूप में हुई है। बता दें आरोपियों द्वारा परीक्षा केन्द्र में पूर्व से ही सर्वर रूम के माध्यम से कुछ सिस्टमों का एक्सेस लिया गया था। आरोपी सर्वर रूम से ही पेपर सॉल्वर के माध्यम से परीक्षार्थियों के पेपर को ऑनलाइन सॉल्व कर सबमिट करते थे।

Edu Choice Consultancy लैब में दी गई दबिश

पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक देहरादून SOG ने STF मेरठ के साथ मिलकर देहरादून के कुछ संस्थानों में नकल माफियाओं द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को नकल कराए जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। बीते शनिवार को सूचना के आधार पर सहस्त्रधारा रोड स्थित Edu Choice Consultancy नाम के कन्सल्टेंसी लैब में दबिश दी गई। जहां पर 20 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच Vellore Institute of Technology (Private university in Vellore) Tamil Nadu की ऑनलाइन इन्ट्रेंस परीक्षा भी आयोजित की गई थी।

दो आरोपी अरेस्ट

छापेमारी की कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को मौके पर दो व्यक्ति मौजूद मिले। दोनों की तलाशी में पुलिस टीम को उनके पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप 20 से 25 अप्रैल तक आयोजित की गई। परीक्षा मे सम्मिलित कुछ परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड तथा उनके एप्लीकेशन नम्बर लिखी हुई आनलाइन एक्जाम की डिस्प्ले की फोटो कॉपी बरामद हुई। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि उन्होंने परीक्षा में अभ्यर्थियों के सिस्टम का सर्वर रूम से एक्सेस प्राप्त कर आनलाइन पेपर साल्व करवाने की बात स्वीकार की गई।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें