Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightNarendra Modi NewsPushkar Singh DhamiTrivendra Singh RawatUttarakhand CongressUttarakhand Weather News
उत्तराखंड: गणेश गोदियाल का बयान: जब-जब कंस पैदा होते हैं, उसी युग मे कृष्ण भी जन्म लेते हैं


देहरादून: कांग्रेस रैली में कांग्रेस प्रदेश अध्यख गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा था कि जब-जब औरंगजेब पैदा होते हैं। तब-तब शिवाजी पैदा होते हैं। इसके जवाब में गणेश गोदियाल ने कहा कि जब-जब कंस पैदा होते हैं, तब-तब श्री कष्ण भी जन्म लेते हैं।
इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी का देवभूमि में स्वागत किया। उन्होंने रैली में बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी स्वागत किया। उन्होंने सभा स्थल के बाहर खड़े लोगों का स्वागत किया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई।
इससे पहले राहुल गांधी को मंच पर लेमन टी परोसी गयी। यह लेमन टी कोई खास टी नहीं। बल्कि, सामान्य चाय वाले से ही मंगाई गई थी। मंच पर मौजूद सभी नेताओं को चाय परोसी गई।