Big NewsUttarakhand

गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- उनका बयान शर्मनाक

कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों में की गई टिप्पणियों पर जमकर हमला बोला।

गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

मंगलसूत्र वाले बयान पर गणेश गोदियाल ने कहा जिस सरकार ने सोने के दाम को आम लोगो की पहुंच से दूर पहुंचाया वो मंगलसूत्र के बारे में टिपण्णी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बयान के साथ-साथ ज्यादा बच्चों को लेकर भी बयान दिया है जो कि शर्मनाक है। प्रधानमंत्री जब उत्तराखंड आए तो जनता स्थानीय मुद्दों को सुनना चाहते थे। लेकिन प्रधानमंत्री ने इस पर कोई बात नहीं की।

कांग्रेस की सरकार में सस्ता था सोना

गणेश गोदियाल ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनको अपने बच्चों की शादी की चिंता होती है वो सोना महंगा होने से चिंता में हैं लेकिन जिसका ना परिवार है ना बच्चे उसे कोई भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सोने की कीमत 30 हजार रुपए थी लेकिन भाजपा सरकार में 75 हजार कर रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button