Big NewsGanesh GodiyalPauri Garhwal News

Lok Sabha Election 2024 : गणेश गोदियाल पहुंचे नारायणबगड़, किया रोड शो

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल आज नारायणबगड़ पहुंचे। नारायणबगड़ में उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान गोदियाल ने लोगों से संपर्क किया और समर्थन देने की अपील की।

नारायणबगड़ में गोदियाल ने किया रोड शो

गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मैदान में गणेश गोदियाल को उतारा है। जबकि उनके सामने बीजेपी ने अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल नारायणबगड़ पहुंचे और यहां पर रोड शो किया। मुख्य बाजार में उनके समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया।

परखाल तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

नारायणबगड़ पहुंचने पर गणेश गोदियाल का कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परखाल तिराहे पर गाजे-बाजे के साथ गोदियाल का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, पूर्व अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र रावत, राकेश चमोली समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आम आदमी मंहगाई समेत कई समस्याओं से जूझ रहा

अपनी जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आज आम आदमी मंहगाई, बेरोजगारी जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना लाकर मोदी सरकार ने पहाड़ के युवाओं के सेना में जाने के सपने को चकनाचूर किया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें