Dehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghRahul Gandhi NewsUttarakhand Congress

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिले गणेश गोदियाल, पौधा किया भेंट

GANESG GODIYAL

देहरादून : लंबे मंथन और कई बैठकों के दौर के बाद आखिरकार गुरुवार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान किया। जी हां बता दें कि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की कमान गणेश गोदियाल को सौंपी गई है जो कि पूर्व विधायक हैं तो वहीं इसके साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी चकराता से विधायक प्रीतम सिंह को सौंपी गई है। बता दें कि चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी पूर्व सीएम हरीश रावत को सौंपी गई है। उनकी इस टीम में उनके साथ दो नेता और भी शामिल हैं. वहीं गढ़वाल से कांग्रेस के दलित चेहरे जीत राम आर्य और कांग्रेस के युवा नेता राजपाल खोरोला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। भुवन कापड़ी को इसलिए  कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है क्योंकि वो सीएम पुष्कर धामी के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं इसलिए उनका कद बढा़या गया है। वहीं हरीश रावत को भी चुनाव संचालन समिति की कमान सौंपी गई है। हरदा के साथ प्रदीप टम्टा और दिनेश अग्रवाल हैं।

बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज शुक्रवार को गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष बनन के बाद पहली बार वो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिले और शिष्टाचार भेंट की.. गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी को मोमेंटो के रूप में एक पौधा भी भेंट किया. इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव भी मौजूद रहे.

लेकिन वहीं दूसरी ओर खबर है कि धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी नाम के ऐलान के बाद नाराज हो गए हैं और उन्होंने पार्टी छोड़ने की धमकी तक दी है। खबर ये भी है कि हरीश रावत ने हरीश धामी को मनाने के लिए फोन किया लेकिन हरीश धामी की नाराजगी बरकरार है। इस नाराजगी भरे सुर का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता है इसलिए अगर कांग्रेस 2022 में अच्छा रिजल्ट चाहती है तो मिलकर काम करना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें