HighlightGanesh GodiyalPauri Garhwal News

गणेश गोदियाल पहुंचे थलीसैंण, अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने आज थलीसैंण पहुंचे। जहां उन्होंने ब्लॉक के अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

गणेश गोदियाल ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने थलीसैंण ब्लॉक के अतिवृष्टि से प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने फोन कर जिलाधिकारी को प्रभावितों की हर संभव मदद करने को कहा। बता दें कि बीते दिनों थलीसैंण ब्लॉक के जैंती डांग गांव में अतिवृष्टि के चलते सात मवेशियों की मौत हो गई थी। लगभग 14 आवासीय भवनों में मालबा घुस गया था। जिस कारण 25 परिवार प्रभावित हो गए थे।

pauri garhwal
गणेश गोदियाल ने अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

बारिश के कारण हुआ है भारी नुकसान

आपको बता दें कि भारी बारिश के कारण स्थानीय संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली चार पुलिया, पंचायत घर तथा सार्वजनिक रास्ता तक क्षतिग्रस्त हो गया था। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदयाल ने चौथान पट्टी के कठूड़खाल, सुंदगांव, थान तथा डांग आदि ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों से मिलकर उनका हाल-चाल भी जाना।

pauri garhwal
बारिश के कारण हुआ है भारी नुकसान

कहा कि आपदा से यहां पर लोगों की खेती किसानी को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रभावित ग्रामीणों को हर संभव मदद का इस दौरान आश्वासन दिया। गणेश गोदयाल ने जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान को फोन कर वार्ता की तथा प्रभावितों को हर संभव मदद देने को कहा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें