National

चाइनीज रोबोट को अपना बताकर करा दी भारत की बेइज्जती!, Galgotias University पर एक्शन

AI Impact Summit 2026 में भारत की बेइज्जती हो गई। दरअसल गलगोटिया यूनिवर्सिटी (Galgotias University) ने चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश किया। इस रोबोट को भारत में विकसित AI टेक्नोलॉजी के तौर पर प्रेजेंट किया गया।

दावा किया गया कि ये रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस डेवलपेड तकनीक का कमाल है। हालांकि ये फर्जीवाड़ा ज्यादा देर तक नहीं टिका। इस मामले के सामने आने के बाद एआई समिट एक्सपो से यूनिवर्सिटी को निकाल दिया गया है।

चाइनीज रोबोट को अपना बताकर करा दी भारत की बेइज्जती! AI Impact Summit 2026 Galgotias University desi ai robot

चीन के इस रोबोट को देसी AI रोबोट(desi ai robot) बताकर पेश किया गया। सोशल मीडिया पर ये बात फैली कि ये रोबोट असल में चीन की कंपनी का मॉडल है। china pulse ने भी सोशल मीडिया पर रोबोट की तस्वीरें और वीडियोज शेयर की। जिसमें उन्होंने बताया कि ये वहीं मॉडल है जो पहले चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी द्वारा प्रदर्शित किया जा चुका है।

जिसके बाद सच्चाई सामने आई कि ये रोबोट और किसी का नहीं चीनी कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है। इसे विदेश से खरीदा गया था, ना कि भारत में बनाया गया है।

यूनिवर्सिटी ने भी दे दी अपनी सफाई

हर जगह बेइज्जती होने के बाद अब यूनिवर्सिटी की भी इस मामले में सफाई सामने आई है। उनका कहना है कि उन्होंने इस रोबोट को डेवलप करने का दावा कभी नहीं किया। ये स्टूडेट के सीखने के लिए लाया गया एक टूल है।

चीन का है ये एआई रोबोटिक डॉग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि रोबोटिक डॉग के फीचर्स समझा रही हैं। इस रोबोट को ओरियन नाम दिया गया। जिसमें साफ कहा गया कि इसे यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने तैयार किया है।

क्या है Go2 रोबोटिक डॉग?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और इस रोबोटिक डॉग की असल सच्चाई सामने आ गई। कई टेक एक्सपर्ट्स और यूजर्स ने ये दावा कि ये असल में चीनी कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल है। मार्केट में ये दो से तीन लाख में उपलब्ध हैं। एआई-पावर्ड रोबोटिक डॉग में 4D LiDAR तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ये इसकी मदद से सीढ़ियां चढ़ने के अलावा ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चल सकता है।

AI समिट से बाहर हुई गलगोटिया यूनिवर्सिटी

दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीनी रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश करने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई की गई। गलगोटिया यूनिवर्सिटी को एआई समिट से बाहर कर दिया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें