UttarakhandHighlightUdham Singh Nagar News

गदरपुर: बीच सड़क में हुई दो बहनों के बीच हाथापाई, घटना का वीडियो वायरल

उधमसिंह नगर जनपद के गदरपुर मंडी गेट परिसर के सामने ई–रिक्शा में बैठी हुई दो महिलाओं की बीच सड़क में हाथापाई हो गई। देखते ही देखते घटना का वीडियो गदरपुर क्षेत्र में वायरल हो गया।

दरअसल सारा मामला दो बहनों के बीच आपसी घरेलू विवाद का था। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों बहनों बीच सड़क में ही हाथापाई शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख गदरपुर थाना पुलिस को मौके पर बीच बचाव के लिए आना पड़ा। थाना पुलिस गदरपुर मंडी परिसर में पहुंची।

पुलिस ने कार्यवाही की बात कहकर तहरीर मंगवाई तो दोनो बहनों ने पुलिस को तहरीर न देते हुए आपस में समझौता कर लिया। जिसके बाद थाना अध्यक्ष ने शांति भंग में कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए दोनों महिलाओं से माफीनामा लिखवाया।

मामले पर क्षेत्राधिकारी बाजपुर भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दोनो महिलाएं बीच सड़क में हाथापाई करती पाई गई थी। लेकिन दोनो में ही अब समझौता हो गया है। जिसके बाद दोनों ही महिलाओं को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें