Udham Singh Nagar News

कर्मचारियों और अधिकारियों ने गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काले फीते बांधकर किया सांकेतिक प्रदर्शन

गदरपुर : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य करने वाले डॉक्टर, नर्स, कर्मचारियों और अधिकारियों ने गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में काले फीते बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।

खबर गदरपुर से है, जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ डॉ उपेंद्र रावत ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों और करो ना के बावजूद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े 4000 कर्मचारी अधिकारी और डॉक्टर उत्तराखंड में काम कर रहे हैं लेकिन हम लोगों की मांगों पर सरकार रहे ध्यान नहीं दे रही हैं। इसलिए हम लोगों ने सांकेतिक रूप से काले फीते बांधकर काम करने का निर्णय लिया.

डॉक्टर नर्स का कहना है कि हम लोगों की सेवा तो लगातार करते रहेंगे लेकिन अपना प्रदर्शन 3 दिन काले फीते बांधकर करेंगे, अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम लोग राज्य की यूनियन द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद बड़े आंदोलन को भी मजबूर हो सकते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें