Dehradun NewsHighlight

देहरादून पहुंची कोविड वैक्सीन की नई खेप

corona vaccine

कोरोना महामारी के खिलाफ जारी उत्तराखंड की जंग को अब अतिरिक्त कोविड वैक्सीन का सहारा मिल गया है। केंद्र की ओर से कोविड वैक्सीन की नई खेप देहरादून पहुंच गई है।

गौरतलब है कि केन्द्र सरकार से उत्तराखण्ड को कोविड-19 के टीकाकरण के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 92500 डोज की नई खेप उपलब्ध कराने की सूचना मिली थी। ये खेप अब से कुछ देर पहले देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गई है।

16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत कोविड-19 की वैक्सीन की 1 लाख 13 हजार डोज उत्तराखण्ड को दी गई थी। इसके बाद पूरे उत्तराखंड में कोरोना वारियर्स को कोरोना वैक्सीन दी जा रही है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें