Udham Singh Nagar NewsBig News

चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी, किशोर पर दुष्कर्म का आरोप, मोबाइल दिखाने के बहाने बच्ची को ले गया था साथ

उधमसिंह नगर से चार साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. किशोरी के पड़ोस में रहने वाले किशोर पर ही दुष्कर्म का आरोप लगा है. बताया जा रहा है किशोर बच्ची को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था. पीड़िता के पिता ने मामले को लेकर तहरीर दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी, किशोर पर दुष्कर्म का आरोप

मामला रुद्रपुर के खटीमा कोतवाली क्षेत्र का है. पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी घर में उदास बैठी थी. बच्ची से जब उन्होंने कारण पूछा तो उसने अपने पिता को बताया कि पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे फ़ोन दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था. जहां उसने उसके साथ गंदे काम किए. ये सुन बच्ची के पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद व्यक्ति ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी.

जांच में जुटी पुलिस

बच्ची के पिता ने किशोर पर अप्राकृतिक कृत्य और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार मामले को लेकर कगतिमा कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद जोशी का कहना है कि आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें