International News

Northern Mexico में प्लेन क्रैश से चार लोगों की दर्दनाक मौत, दुर्घटना से पहले पायलट के आखिरी शब्द

उत्तरी मेक्सिको में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा कोहुइला राज्य के शहर रामोस एरिजपे के हवाई अड्डे पर हुआ। यह घटना 5 जनवरी को हुई। हालांकि अभी तक दुर्घटना का कारण पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि तेज हवाओं या अपर्याप्त ईंधन के कारण यह हादसा हुआ होगा। वहीं स्थानीय नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमेरिका में पंजीकृत विमान ने उत्तरी मैक्सिकन सीमावर्ती शहर माटामोरोस तमाउलिपास से कोहुइला के लिए उड़ान भरी थी।

क्रैश से पहले पायलट ने कहा, फ्यूल हुआ खत्म

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना दोपहर के ठीक बाद हुई जब विमान के पायलट ने लैंडिंग के लिए रामोस एरिजपे के हवाई अड्डे से सहायता का अनुरोध किया। हालांकि विमान के हवाई अड्डे के पास लगभग 200 मीटर की ऊंचाई से गिरा। बताय़ा जा रहा है कि क्रैश से ठीक पहले पायलट ने कहा था कि उनके प्लेन में फ्यूल खत्म हो गया है।

प्लेन में ये चार लोग थे शामिल

मीडिया रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में पायलट एंटोनियो एविसा के अलावा 3 महिलाएं शामलि थी। इन तीनों की पहचान एड्रियाना गारजा इबारा, रोजारियो गारजा इबारा और हिल्डा गारजा इबारा हैं। ये सभी महिलाएं अमेरिका से आई थीं। बता दें कि ये दोनों ही शहर अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर के आर-पार स्थित हैं। बताया जा रहा है कि विमान की दुर्घटना में फ्यूल के अलावा तेज हवाओं ने भी अहम भूमिका अदा की होगी। यह विमान मेक्सिको स्टेट के टोलूका की एक कंपनी के नाम रजिस्टर्ड था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें