UttarakhandBig News

UCC को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, चार सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का किया गठन

यूसीसी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चार सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया है. इस समिति का काम यूसीसी लागू करने के लिए ब्यूरोक्रेट्स के प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने, वेबसाइट और मोबाइल एप से संबंधित परामर्श व मार्गदर्शन करेगी.

तकनीकी पक्षों पर चल रहा विचार

बता दें अभी तक उम्मीद जताई जा रही थी कि नियामवली बनने के बाद यूसीसी को राज्य स्थापना दिवस पर लागू कर दिया जाएगा. लेकिन विधायी द्वारा यूसीसी के तकनीकी पक्षों पर अभी विचार जारी है. जिसके चलते यूसीसी को अभी उत्तराखंड में लागू करने में समय लग रहा है.

चार सदस्यीय क्रियान्वयन समिति का किया गठन

पूर्व आईएएस शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय क्रियान्वयन समिति में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल, अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़ और स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा शामिल हैं. ये समिति यूसीसी लागू करने के लिए अधिकारी और कर्मियों के प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर्स तैयार करने में सहयोग, वेबसाइट और मोबाइल एप से संबंधित परामर्श व मार्गदर्शन करेगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें