Uttarakhand Chamoli NewsHighlight

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे के बीच चलती कार पर गिरा बोल्डर BDO समेत चार कर्मचारी घायल

चमोली में कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर भूस्खलन हो गया। इस दौरान चलती कार पर कई भारी बरकम बोल्डर आ गिरे। हादसे में कार में सवार नारायणबगड़ के बीडीओ समेत चार ब्लॉक कर्मचारी चोटिल हो गए जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चलती कार पर गिरा बोल्डर

हादसा सोमवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी राकेश मोहन नयाल अपने कर्मचारियों के साथ कर्णप्रयाग से नारायणबगड़ आ रहे थे। इसी दौरान नलगांव से तीन किलोमीटर आगे अचानक पहाड़ी से भरभराकर कई बोल्डर उनकी कार के ऊपर आ गिरे। कार में सवार सभी लोग चोटिल हो गए।

सभी की हालत में सुधार

घटना के बाद चारों को स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लाया गया। जानकारी के अनुसार डाॅ. नवीन डिमरी ने बताया कि सभी का प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है। घायलों की पहचान बीडीओ राकेश मोहन, एबीडीओ बीरेंद्र असवाल, एबीडीओ सहकारिता चंद्रमणि बरमोला और रमेशचंद्र अमोली के रूप में हुई है

हाईवे पर लगा जाम

हादसे के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लग गया। बीआरओ ने जेसीबी की मदद से पहाड़ी से गिरे बोल्डर और कार को हटाकर करीब आधे घंटे के बाद हाईवे खोला। तब जाकर हाईवे पर रुके वाहन रवाना हुए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें