Pauri Garhwal NewsBig News

खिर्सू मार्ग में हुए हादसे में चार की मौत, घायलों को किया एयरलिफ्ट, सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। रविवार को खिर्सू कठुली मोटर मार्ग में हुए पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। इसके साथ ही घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। बता दें हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। जबकि तीन घायल हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर है।

सीएम धामी ने जताया हादसे पर दुख

पौड़ी के खिर्सू चौबट्टा में हुए हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है। सीएम ने लिखा ‘पौड़ी गढ़वाल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार मिला। स्थानीय प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ने पर घायलों को एयर लिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।

गंभीर घायलों को किया एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद खिर्सू चौबट्टा हादसे में दो घायलों को एयरलिफ्ट कर हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें