Big NewsUttarkashi News

उत्तरकाशी में एवलांच में फंसे चार पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि

draupadi ka dandaउत्तरकाशी के द्रोपदी का डांडा – 2 पर्वत चोटी पर आरोहण के लिए गए पर्वतारोहिओं में से चार की मौत की पुष्टि हो गई है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नेहरू पर्वतारोहण केंद्र ने 7 प्रशिक्षक और 34 प्रशिक्षु मंगलवार की सुबह द्रोपदी का डांडा – 2 पर्वत चोटी के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि ये दल सकुशल चोटी तक पहुंचा और वहां से नीचे आने लगा। इसी बीच तकरीबन पौने नौ बजे के आसपास एक बड़ा हिमस्खलन हुआ और ये दल उसकी चपेट में आ गया। दल में महिलाएं भी शामिल थीं। एवलांच आने के बाद ये पूरा दल उसकी चपेट में आ गया। एवलांच के चलते बेस कैंप को भी नुकसान की खबरें हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर NDRF और SDRF पहुंची। इसके साथ ही वायुसेना की भी मदद ली जा रही है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि सूत्रों की माने तो मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसकी आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें