UttarakhandHighlightRudraprayag News

केदारनाथ धाम पहुंचाई गई चार गाय, सावन माह में भक्त गाय के दूध से करेंगे शिवलिंग का अभिषेक

सावन माह में भक्त अब गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। तीर्थ पुरोहितों की ओर से चार गाय को केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है। गाय के दूध को केवल भगवान के स्वंभू शिवलिंग के अभिषेक के लिए उपयोग किया जाएगा।

चार गायों को पहुंचाया गया केदारनाथ धाम

मंदिर समिति द्वारा साल 2016 में कपाट खुलने के साथ ही गाय को भी मई में केदारनाथ धाम पहुंचाया गया था। ताकि शिवलिंग अभिषेक के लिए दूध हेलीकॉप्टर से न मंगवाना पड़े। लेकिन केदारनाथ धाम में मई से लेकर जून तक मौसम काफी ठंडा रहता है। ये मौसम गाय के रहने के लिए अनुकूल नहीं होता है। जिस वजह से गाय की तबियत बिगड़ गई और उन्हें वापस लाना पड़ा।

अभी तक हेलीकॉप्टर से मंगाया जाता था अभिषेक के लिए दूध

तभी से मंदिर समिति द्वारा हेलीकॉप्टर से दूध मंगवाया जाता है। जून से सितंबर माह तक मौसम में काफी सुधार आ जाता है और अक्सर बरसात में मौसम खराब होने के चलते दूध नियमित रूप से आने में भी दिक्कत आती है। गायों के आने से अब प्रत्येक दिन ब्रह्म मुहूर्त और संध्याकालीन के समय महा अभिषेक इन्हीं गायों के दूध से होगा। गायों के साथ-साथ उनके बछड़ों को भी केदारनाथ धाम पहुंचाया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें