Bjp UttarakhandDehradun NewsGanesh GodiyalHarish RawatHighlightPritam SinghPushkar Singh Dhami​Trivendra Singh RawatUttarakhand Congress

उत्तराखंड : राज्यपाल से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, होने लगी चर्चाएं

# Uttarakhand Assembly Elections 2022

देहरादून: पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की। इससे पहले डॉ. निशंक ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उनकी इस भेंट के सियासी मायने टटोले गए थे।

देहरादून लौटने के बाद डॉ. निशंक शनिवार को राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान कोविड काल के दौरान लिखी एम्स में एक जंग लड़ते और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की पुस्तकें भेंट की। इस दौरान राज्यपाल और डॉ. निशंक के बीच राज्य की प्रगति एवं विकास सहित कई अहम विषयों पर चर्चा भी हुई।

उससे पहले नड्डा से हुई निशंक की मुलाकात को लेकर कई कयास लगाए गए थे। कहा गया कि 10 मार्च को भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला कांटे का रहा तो निशंक की भूमिका अहम हो सकती है। इसे प्रदेश भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन से जोड़कर भी देखा गया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें