National

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर और ओडिशा के पूर्व मंत्री का निधन, शोक की लहर

कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर दरादाहल्ली बायरगौड़ा चंद्रेगौड़ा और ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती का निधन हो गया है। उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

बता दें कि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर दरादाहल्ली बायरगौड़ा चंद्रेगौड़ा का आज सुबह चिकमगलूर जिले मुदिगेरे तालुक के दारादाहल्ली में उनके आवास पर निधन हो गया। उनके निधन के बाद कई राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है। 

ओडिशा के पूर्व मंत्री का निधन

वहीं ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती की भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। 31 अक्टूबर को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।  

पांच बार विधायक रहे हैं मोहंती

बता दें कि ओडिशा के पूर्व मंत्री महवस्वर मोहंती पुरी से पांच बार विधायक रह चुके हैं। साल 1995 में वह पहली बार जनता दल के टिकट पर विधायक बने थे। साल 2004 में मोहंती को ओडिशा विधानसभा का स्पीकर चुना गया था। साल 2012 में वह पहली बार मंत्री बने और 2019 में भाजपा प्रत्याशी से हारने के बाद तक नवीन पटनायक के कैबिनेट में उन्होंने मंत्री के तौर पर कार्य किया।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें