Champawat NewsHighlight

खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौत, शादी समारोह में होने जा रहे थे शामिल, परिजनों में पसरा मातम

चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के चौमेल में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे पूर्व सैनिक खाई में जा गिरे। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस की ट्राम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है।

खाई में गिरने से पूर्व सैनिक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार पंकज पांडे (36) पुत्र हरिश्चंद्र पांडे निवासी खर्क कार्की (चम्पावत) की चौमेल रोड में मंगोली के पास गहरी खाई में जा गिरे। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व सैनिक को गहरी खाई से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों में पसरा मातम

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के चाचा गोविन्द बल्लभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की पंकज की शादी तीन साल पहले हुई थी। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें