HighlightChampawat News

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने सरकार पर साधा निशाना, लगाए कई गंभीर आरोप

कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर धर्म की राजनीति करने का बड़ा आरोप लगाया है।

पूर्व सांसद टम्टा ने सरकार पर साधा निशाना

गुरुवार को लोहाघाट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। पूर्व सांसद ने कहा आज प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, परिवहन सहित कई व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। सुविधाओं के अभाव में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में पलायन हो चुका है। गांव के गांव बंजर हो चुके हैं कई गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम हैं अस्पताल रेफर केंद्र बन चुके हैं। इलाज के अभाव में गरीब दम तोड़ रहे हैं।

योजनाओं में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार का खेल

पूर्व सांसद ने कहा कि रोजगार की तलाश में युवा दूसरे प्रदेशों में धक्के खाने को मजबूर हैं। इसके साथ ही योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। पूर्व सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा सरकार सिर्फ झूठी वाहवाही कर जनता को झूठे सपने दिखा रही है और प्रदेश की हालत बद से बदतर हो चुकी है। उन्होंने कहा सरकार की इन नीतियों का कांग्रेस पुरजोर तरीके से विरोध कर रही है।

भाजपा पर धर्म की राजनीति करने के लगाए आरोप

प्रदीप टम्टा ने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा सरकारी विद्यालयों के भवन जर्जर जर्जर हो चुके हैं और शिक्षकों का अकाल पड़ा हुआ है। जिस कारण नौनिहालों का भविष्य अधर में लटका पड़ा है। जबकि प्रदेश के मुखिया प्राइवेट स्कूलों व शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं। एक साल से निकाय चुनाव को लटकाया गया है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता को प्रदेश के युवा मुखिया से काफी आशाएं थीं। लेकिन वो जनता की आशाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें